Home उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता दलाली बंद करें, अफसरों को हम सुधर लेगें : योगी...

भाजपा कार्यकर्ता दलाली बंद करें, अफसरों को हम सुधर लेगें : योगी आदित्यनाथ

पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रविवार को आयोजित बैठक में कुछ नेताओं द्वारा अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले अपनी दलाली बंद करो, अफसरों को तो वह सुधार देंगे।

सीएम के तेवर देख एक पल के लिए बैठक में सन्नाटा छा गया। मुख्यमंत्री योगी ने प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, जिलाध्यक्ष का कोर ग्रुप बनाते हुए कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी शिकायतें कोर ग्रुप के माध्यम से उनके पास भेजें। शिकायतों का निराकरण वह कराएंगे।

बंद सभागार में करीब आधा घंटे तक चली बैठक में सीएम योगी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर काम करने की नसीहत दी। बैठक में पार्टी की एक नेता ने कहा कि अफसरों के भ्रष्टाचार करने से पार्टी की साख खराब हो रही है। जनता से जुड़े विभागों में अफसर जमकर वसूली कर रहे हैं।

इस दौरान जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर भी नेताओं ने सीएम को पीड़ा बताई। वहीं, नगर पालिकाध्यक्ष ने शहर में विकास कार्यों में हो रही दिक्कतों को उठाया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद देखेंगे।

ads 1
- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

आर्थिक रूप से असमर्थ बंदियों की निशुल्क पैरवी होगी: अपर जिला जज

हरदोई: अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज जिला...

जिला हरदोई ने प्रदेश में विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया, डीएम ने बधाई

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की कड़ी मेहनत का प्रभाव लगातार सामने आ रहा...

बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस जिन पर 700 मुकदमे हैं दर्ज, यहाँ तक शाहरुख के साथ फिल्म करने से कर दिया था मना

बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री जिसके ऊपर लगभग 700 मुकदमे दर्ज है जिसने तीनो खान के साथ फिल्म करने से मना कर...

उद्योगपतियों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जायेगा: जिलाधिकारी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई। जिलाधिकारी...