होमउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी के कार्यालय का twitter अकाउंट हैक

मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय का twitter अकाउंट हैक

spot_img

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का twitter अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक हो गया। हैकर ने सीएमओ के हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदलने के साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी कर दिए।

जानकारी के अनुसार सीएमओ का यह अकाउंट करीब 12.30 बजे के आसपास हैक कर लिया गया था। यह गड़बड़ी करीब 40 मिनट तक ऐसी ही बनी रही और 1.10 मिनट पर अकाउंट फिर रीस्टोर होना शुरू हुआ। हालांकि रीस्टोर हो जाने के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

देर रात सीएमओ यूपी के अकाउंट को हैक किए जाने के बाद सबसे पहले तो प्रोफाइल में लगी तस्वीर को बदल दिया गया। इसके बाद ब्ल्यूबेजर नाम के twitter हैंडल के स्क्रीनशॉट को जिफ फॉर्मेट में शेयर किया गया। इस स्क्रीनशॉट वाले ट्वीट को प्रोफाइल में पिन ट्वीट भी किया गया ताकि यह सबसे ऊपर दिखाई दे। यहां तक कि प्रोफाइल में पीछे लगी तस्वीर या बैनर को भी बदल दिया गया था।

अकाउंट हैक करने वाले हैकर ने जिस ट्वीट को पिन किया था, उसमें एनिमेटेड तस्वीर बनाने के लिए ट्यूटोरियल की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही तीन स्टेप्स की प्रोसेस भी बताई गई थी। इसके एक लिंक भी दिया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रोफाइल का बायो भी बदल दिया गया था। इसमें सीएमओ को बोर्ड एप वायसी और यूगा लैब्स का सह संस्थापक बताया गया था।

इसमें लोकेशन में मेटावर्स दिखाई दे रही थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट की जगह पर bayc-animator.com लिखा दिख रहा था। हालांकि यह लिंक काम नहीं कर रही थी। मुख्यमंत्री कार्यालय को twitter अकाउंट के हैक होने की खबर लगते ही इसे रीस्टोर करने की कवायद शुरू हो गई थी। हालांकि इसे ठीक करने में करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय लग गया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें