होमउत्तर प्रदेशUP TGT, PGT Teacher Recruitment 2022: यूपी में जल्द ही शुरू हो...

UP TGT, PGT Teacher Recruitment 2022: यूपी में जल्द ही शुरू हो सकती है 4 हजार से अधिक पदों पर TGT और PGT शिक्षकों की भर्ती

spot_img

UP TGT, PGT Teacher Recruitment 2022:उत्तर प्रदेश में जल्द ही चार हजार से अधिक पदों पर TGT व पीजीटी शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया जा सकता है। यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा प्रवक्ता संवर्ग (PGT) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के करीब 4,700 पदों पर भर्ती की अनुमति मिलते ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

admin

यूपीएसईएसएसबी ने इस भर्ती से जुड़ी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि भर्ती का आयोजन कब से किया जाएगा, इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सौ दिन में पूरी कराई जा सकती है भर्ती 

वर्ष 2016 और 2021 के TGT, PGT चयनितों ने समायोजन की मांग लेकर धरना किया था जिस कारण चयन बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से मिले समायोजन प्रस्ताव पर करीब साढ़े छह सौ चयनितों का समायोजन दो बार में जारी कर दिया। अब शेष अधियाचित 4700 पदों पर विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया चयन बोर्ड ने तेज कर दी है।

सरकार द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों का पालन करते हुए 100 दिन की कार्ययोजना मेंरिक्त पदों पर भर्ती को भी शामिल करने को कहा है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन लिए जाने के बीच पीजीटी व टीजीटी के रिक्त पदों परभर्ती कराने की तेजी से तैयारी कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसईएसएसबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें