लखनऊ : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार को पत्नी के साथ राजधानी पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। उनके सम्मान में राज्यपाल ने रात्रिभोज दिया।
गुरुवार को ही उपराष्ट्रपति की विवाह की 52वीं वर्षगांठ थी। इस अवसर पर राजभवन में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का मॉडल भेंट किया। तीन दिन की यात्रा पर लखनऊ आए नायडू शुक्रवार को अयोध्या व वाराणसी भी जाएंगे।
- यह भी पढ़ें :
- ADM ने बिलग्राम व माधौगंज के ईओ का वेतन रोका
- पत्नी को मायके छोड़ने गए युवक का मिला शव,हत्या का आरोप
- सड़क हादसे में महिला सीओ के पति की मौत
- गैंगस्टर सेल ने गो-तस्कर की 25 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
- Advertisement -