होमवाराणसीकलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय गायत्री यज्ञ प्रारम्भ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय गायत्री यज्ञ प्रारम्भ

spot_img

बनारस। क्षेत्र के मोहल्ला सरस्वती नगर भिटारी में माता भगवती ट्रस्ट पिहानी,हरदोई के तत्वावधान में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय गायत्री यज्ञ प्रारम्भ हो गया। प्रमुख मार्गों से गुजकर यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सम्पन्न हुई।
रीतेश बरनवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन निकली कलश यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण करते हुए गगन भेदी जयघोषों के साथ आगे बढ़ रहीं थीं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ :मुख्तार अंसारी की पत्नी की जमीन पुलिस ने की जब्त

मुख्य कलश पूजन रीतेश बरनवाल व प्रीति बरनवाल ने किया। कलश यात्रा मनकामेश्वर मंदिर पहुंची जहां पर वैदिक मंत्रों के साथ कलश पूजन व पवित्र जल भरा गया। टोली नायक प्रियंक दीक्षित ने कहा कि नारी शक्ति में ही धारण करने की शक्ति होती है इसीलिए वह कलश को सर पर धारण करती है।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने हमेशा से ही नारी शसक्तीकरण पर जोर देते आए हैं और आज सरकारें पर इस पर काम कर रहीं हैं। बोले कि जब तक नारी का सम्मान होता रहा हमारा देश विश्व गुरु बना रहा। आज फिर से लोग जागरूक हो रहें हैं परिवर्तन की इस बेला में नारी का सम्मान और बराबरी का दर्जा दिया जाने लगा है यही युग परिवर्तन की शुरुआत है।

समाज मे फैली कुरीतियों से लड़ने और उन्हें मिटाने में नारियों की भूमिका अहम होगी। सुनील सागर,प्रदीप त्रिपाठी व संजय लहरी की संगीत टोली ने प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम स्थल पर कलश धारण करने वाली महिलाओं की आरती उतारी गई। गायत्री मां की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अजय कुमार दीक्षित, अर्चना परिहार,नीतू सिंह,प्रवीत आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

रोजगार से जुडी खबरों के लिए डाउनलोड करें ROJGAR ALERT App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें