होमदेशदिल्ली में 58 साल में इस बार सबसे ठंडा रहा अक्टूबर

दिल्ली में 58 साल में इस बार सबसे ठंडा रहा अक्टूबर

spot_img

राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण और वायु प्रदूषण के बीच अक्टूबर महीने में बढ़ी ठंड ने बीते 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में 31 अक्टूबर, 1937 को अब तक का सबसे कम 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

भारत के मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले वर्ष 1962 में अक्टूबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

आमतौर पर, दिल्ली में अक्टूबर महीने में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 26 साल में अक्टूबर के महीने में सबसे कम था। आखिरी बार दिल्ली में ऐसा कम तापमान 1994 में दर्ज किया गया था।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 31 अक्टूबर, 1994 को दिल्ली में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि साल के इस समय का सामान्य न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार इतने कम न्यूनतम तापमान का प्रमुख कारण साफ आसमान और बादलों की गैर मौजूगी का अभाव  है। श्रीवास्तव ने कहा कि इसका एक और कारण शांत हवाएं हैं जो धुंध और कोहरे को बनने देती हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें