HomeहरदोईHardoi News: शाहाबाद क्षेत्र में दो नए पुलों के निर्माण को मंजूरी,...

Hardoi News: शाहाबाद क्षेत्र में दो नए पुलों के निर्माण को मंजूरी, 15.64 करोड़ का बजट जारी

Hardoi News: हरदोई जनपद के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है, साथ ही इनके लिए करोड़ों रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पहला पुल शाहाबाद-सांडी मार्ग पर शिरोमननगर गांव में सुखेता नदी पर बनाया जाएगा। यहां पहले से मौजूद पुल कई दशक पुराना और पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में नए पुल के निर्माण के लिए 15.64 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है, जिसमें से 547.54 लाख रुपये का बजट जारी किया जा चुका है।

दूसरा पुल शाहाबाद से शाहजहांपुर को जोड़ने वाले परियल घाट पर गर्रा नदी पर बनाया जाएगा। इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके निर्माण से शाहजहांपुर के इतौरा समेत आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस परियोजना के लिए 47.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 19.79 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।

इन दोनों पुलों के निर्माण का प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी द्वारा शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये दोनों पुल क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत आवश्यक थे।

राज्यमंत्री ने बताया कि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कार्य निर्धारित समय में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना