HomeहरदोईHardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, नंबर से...

Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, नंबर से हुई पहचान

Hardoi News: हरदोई जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसे के बाद युवक की पहचान तुरंत नहीं हो सकी, लेकिन अगले दिन उसकी बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों तक सूचना पहुंचाई।

यह दुर्घटना रविवार दोपहर बाद हरदोई-सीतापुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुरवा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। बाद में बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई और परिजनों को सूचना दी गई।

सोमवार सुबह पंकज के पिता राम भजन मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। बताया जा रहा है कि पंकज टड़ियावां थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का निवासी था और अपनी बाइक की सर्विस कराने शहर जा रहा था।

पंकज की शादी महज पांच महीने पहले, 21 नवंबर 2025 को बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रामापुर रहोलिया की रहने वाली रितु देवी से हुई थी। पति के शव को देखकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना