Hardoi News: लोकमाता मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जयंती के अवसर पर 31 मई 2026 को धनगर समाज उत्थान समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनगर समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ महीनकुंड एवं गिरधारीपुरवा के मध्य स्थित पुलिया से हुआ। यात्रा कालाआम, शिवलाल पुरवा, भुड़वा, मरसा, गुलसंदा, रामुआपुर, नौरंगपुर तथा बाउठा होते हुए सिहौना पहुंची। पूरे मार्ग में समाज के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान रहा।
सिहौना में आयोजित भव्य सभा एवं मंचीय कार्यक्रम में समाज के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमित धनगर ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी राम किशोर धनगर (पप्पू) द्वारा निभाई गई।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशरफी पाल एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर अखिलेश धनगर ने अपने संबोधन में धनगर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धनगर प्रमाणपत्र पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है, इसके बावजूद आम धनगर समाज के लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। जबकि उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के प्रमाणपत्र आसानी से बनाए जा रहे हैं। उन्होंने इस विषय पर शासन-प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
सभा को राकेश धनगर (राकी) पूर्व प्रधान, विनोद धनगर प्रधान, बिरजू पाल धनगर पूर्व प्रधान, अनूप धनगर जिलाध्यक्ष युवा, स्वामी दयाल धनगर, ओम शंकर, भानु प्रताप धनगर, प्रधान अनिल पाल, हिमांशु धनगर, देवकी नंदन धनगर, असेशर धनगर, श्यामपाल धनगर (बाबूजी), महेंद्र कुमार धनगर प्रधान तथा कपिल धनगर सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं आवाहक विजय पाल धनगर, जिलाध्यक्ष धनगर उत्थान समिति उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम में मिथिलेश धनगर, संतोष धनगर, कन्हैया लाल धनगर, राहुल धनगर (गुलसंदा), बबलू धनगर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके लोककल्याणकारी कार्यों और समाज सुधार के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
- Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन







