HomeहरदोईHardoi News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों...

Hardoi News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Hardoi News: (माधौगंज) जिले के निजी अस्पतालों में उपचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। माधौगंज क्षेत्र के बिल्हौर-कटरा मार्ग स्थित रूदामऊ गांव के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार शाम अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, सहिजना गांव निवासी एक गर्भवती महिला का कस्बे के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा मांगी गई पूरी उपचार राशि समय पर जमा कर दी गई थी। प्रसव के दौरान नवजात की मौत की सूचना मिलने पर परिजन भड़क उठे और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज को उपलब्ध संसाधनों और चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप उपचार दिया गया था तथा इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई।

हंगामे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई। वार्ता के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने महिला के उपचार का पूरा खर्च वहन करने पर सहमति जताई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद विवाद समाप्त हो गया है। मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना