Hardoi News: हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के औरेनी गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित रामरतन, निवासी औरेनी गांव, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6 बजे उनके घर के सामने स्थित खाली जमीन पर गांव के ही पप्पू कथित रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि इसके बाद पप्पू अपने पुत्र अजय तथा अवनीश और राजू के साथ रामरतन के घर में घुस आया। वहां चारों ने लाठी-डंडों से रामरतन की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी सुराजवती और पुत्री आरती के साथ भी मारपीट की गई।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
घटना में रामरतन, उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने सबसे पहले हरपालपुर कोतवाली में शिकायत दी थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद रामरतन ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर हरपालपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: महिला लेखपाल ने एसडीएम पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन
- Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत







