HomeहरदोईHardoi News: महिला लेखपाल ने एसडीएम पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच...

Hardoi News: महिला लेखपाल ने एसडीएम पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Hardoi News: जिले में एक महिला लेखपाल ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पर अभद्र व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर महिला ने सोमवार शाम स्थानीय कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसडीएम ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें पूरी तरह खारिज किया है।

शिकायत के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5:10 बजे महिला लेखपाल को फोन कर एसडीएम के कार्यालय में बुलाया गया। महिला का आरोप है कि चैंबर में पहुंचते ही एसडीएम ने सबसे पहले उनकी जाति के बारे में पूछा। अनुसूचित जाति से होने की जानकारी देने पर कथित रूप से उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और आपत्तिजनक बातें कही गईं।

महिला का यह भी कहना है कि जब उन्होंने अपनी आंखों की परेशानी का जिक्र किया तो एसडीएम ने कथित तौर पर असंवेदनशील टिप्पणी की। विरोध करने पर उन्हें निलंबन की धमकी दी गई और मनमाफिक तरीके से काम करने का दबाव बनाया गया।

घटना के बाद महिला लेखपाल ने अपने पिता को फोन कर कार्यालय बुलाया। आरोप है कि जब उनके पिता दो अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम से बात करने पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चैंबर से बाहर निकलवा दिया गया।

उधर, संबंधित एसडीएम ने महिला के सभी आरोपों को पूरी तरह असत्य बताया है। उनका कहना है कि महिला लेखपाल अपनी पसंद की तैनाती चाहती हैं और दबाव बनाने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगा रही हैं।

मामले में कोतवाली प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। पुलिस सभी तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना