HomeहरदोईHardoi News: गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पर था 25-25...

Hardoi News: गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पर था 25-25 हजार रुपये का इनाम

Hardoi News: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देहात कोतवाली और शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी ऐसे हैं, जिन पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था।

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि शहर कोतवाल संजय त्यागी की ओर से दो जून को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में सुरसा थाना क्षेत्र के जमुनापुर निवासी राजीव कुमार और बधिया निवासी सचिन वर्मा सहित कुल आठ लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। फरार चल रहे राजीव कुमार और सचिन वर्मा की गिरफ्तारी पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कलेनापुर निवासी अरमन को भी गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ चार जुलाई को सुरसा थाना प्रभारी विश्वास शर्मा की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अरमन के एक अन्य साथी की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना