HomeहरदोईHardoi News: वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के...

Hardoi News: वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Hardoi News: सोशल मीडिया पर तमंचे से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

मामला पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर (साण्डी खेड़ा) का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लेकर खुलेआम हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। रिहायशी इलाके में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। बताया जाता है कि किसी राहगीर ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वायरल वीडियो करीब दो वर्ष पुराना पाया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रावेन्द्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक घनश्याम विन्द, उपनिरीक्षक इरफान अहमद, कांस्टेबल गौरव सिंह तथा कांस्टेबल आकाश चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना