Hardoi News: पचदेवरा। पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम ख्वाजगीपुर में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर ग्रामीण बेचेलाल के घर में घुस गया। मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि बेचेलाल का घर गांव के तालाब के किनारे स्थित है। इससे एक दिन पहले रविवार को भी उसी तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन उस समय मगरमच्छ पकड़ में नहीं आ सका था।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
सोमवार देर रात मगरमच्छ अचानक तालाब से बाहर निकलकर घर के अंदर पहुंच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम तत्काल गांव पहुंची। शाहाबाद रेंज के रेंजर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन दारोगा अवनीश, बीट प्रभारी शशिकांत बाजपेई और विजय कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वहीं थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर कराया।
वन विभाग की टीम ने जाल की मदद से करीब आधे घंटे तक लगातार प्रयास किया, जिसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को बोरे में सुरक्षित बंद कर वन विभाग अपने साथ ले गया।
रेंजर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मगरमच्छ का पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे आबादी से दूर किसी सुरक्षित नदी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: हरदोई प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 4 नए SDM की तैनाती
- Hardoi News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत
- Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’







