Hardoi News: जिले के मल्लावां कस्बे में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान छह अस्पतालों को सीज कर दिया गया, जबकि दो अन्य अस्पतालों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नोडल अधिकारी मनोज सिंह और अखिलेश बाजपेई के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने विभिन्न निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई अस्पताल निर्धारित मानकों का पालन करते नहीं पाए गए।
कार्रवाई के तहत न्यू तुलसी हॉस्पिटल, शांति पाली क्लीनिक, सूर्य हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हॉस्पिटल और नटराज हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। वहीं बेबी चिल्ड्रन केयर सेंटर और तुलसी हॉस्पिटल के संचालकों को अनियमितताओं के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच में पाया गया कि संबंधित अस्पताल बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक मानकों के अनुरूप योग्य चिकित्सकों के अभाव में संचालित किए जा रहे थे। इन्हीं गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: हरदोई प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 4 नए SDM की तैनाती
- Hardoi News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत
- Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन







