Hardoi News: अतरौली थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र स्थित धनसुआ गांव निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सोमवार शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 7 मई 2026 को संडीला कोतवाली में उसके सहित आठ लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि गिरोह के सदस्य अवैध तरीके से आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित करने के लिए संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
अतरौली थाना पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल राजकपूर और कांस्टेबल सौरभ कुमार की अहम भूमिका रही।
नौ मुकदमों का है आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, जितेंद्र का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हरदोई और फर्रुखाबाद के विभिन्न थानों में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें फतेहगढ़ थाने में एक, बिलग्राम में तीन, संडीला में दो तथा मल्लावां, कछौना और बघौली थानों में एक-एक मामला दर्ज है।
आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, गंभीर चोट पहुंचाने, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास, रात्रि में घर में घुसकर वारदात करने, चोरी, चोरी का माल छिपाने, आपराधिक षड्यंत्र, जालसाजी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: जमीन विवाद में दंपति समेत 3 घायल
- Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन







