HomeहरदोईHardoi News: प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद युवक का शव पेड़...

Hardoi News: प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेरेमऊ मजरा मांझगांव निवासी 23 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी कर अपने परिवार का सहयोग करता था। परिजनों के मुताबिक, बताया जा रहा है आशीष का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। इस संबंध की जानकारी होने पर युवती के परिवार और आशीष के बीच पहले विवाद भी हुआ था।

आशीष के बड़े भाई सतीश यादव ने बताया कि विवाद के बाद संभावित कार्रवाई के डर से आशीष अपनी बुआ के गांव पंचमखेड़ा, थाना मल्लावां चला गया था। बुधवार दोपहर वह वहां से अपने गांव लौटने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तिलोइयां-रमपुरवा गांव के पास एक नीम के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। राहगीरों ने शव देखकर स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें वायरल होने के बाद मृतक की पहचान आशीष यादव के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिवार का आरोप है कि युवती के परिजनों ने पहले भी आशीष को धमकी दी थी। परिजनों ने इसी आधार पर लड़की पक्ष के लोगों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, संडीला कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना