HomeहरदोईHardoi News: दिशा समिति की बैठक सम्पन्न, सांसद जयप्रकाश ने विकास योजनाओं...

Hardoi News: दिशा समिति की बैठक सम्पन्न, सांसद जयप्रकाश ने विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Hardoi News: केंद्र सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई इस बैठक की अध्यक्षता हरदोई के सांसद जयप्रकाश ने की।

बैठक के दौरान जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लंबित विकास परियोजनाओं तथा आमजन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सड़क, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान मिश्रिख सांसद अशोक रावत के प्रतिनिधि नरेंद्र बाजपेई, संडीला सांसद अलका अर्कवंशी, सवायजपुर विधायक कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’, विधायक श्याम प्रकाश के प्रतिनिधि, हरदोई सांसद के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, ओएसडी अमित वर्मा, टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी तथा कछौना नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों ने विभागवार योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों और सवालों का विस्तार से जवाब दिया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद जयप्रकाश ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और सुझावों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंच सके।

बैठक के अंत में जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया तथा विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना