HomeहरदोईHardoi News: 6 माह से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी को...

Hardoi News: 6 माह से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी को कछौना पुलिस ने दबोचा

Hardoi News: कछौना थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को एक महिला ने थाना कछौना में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री बिना किसी सूचना के घर से चली गई है और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। शिकायत के आधार पर थाना कछौना में मु0अ0सं0 26/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 87 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।

जांच के क्रम में प्रकाश में आए आरोपी आदित्य पुत्र विजय यादव, निवासी पंचवटी विनायकपुर, थाना रावतपुर, जनपद कानपुर नगर को कछौना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को थाना कछौना पुलिस टीम के उपनिरीक्षक विशाल पुंडीर, हेड कांस्टेबल उदयवीर तथा आरक्षी आयुष चौधरी ने अंजाम दिया।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना