HomeहरदोईHardoi News: हरदोई में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सुनीं 120 शिकायतें,...

Hardoi News: हरदोई में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सुनीं 120 शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Hardoi News: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने कुल 120 शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्षता से जांच करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत हो।

जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना