Hardoi। हरपालपुर थाना पुलिस ने घर में ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 55 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र निवासी अनीस और नसीम खान के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 को हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरगपुर मजरा खसौरा निवासी श्यामवीर पुत्र रामकिसुन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रात में उनके घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 310/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305(a) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों अनीस पुत्र स्वर्गीय हसमत और नसीम खान पुत्र असफाक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर पंखाखेड़ा के निवासी हैं।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
- एक सोने की चेन
- तीन नाक की कील
- एक बेसर
- एक कमर पेटी
- दो जोड़ी पायल
- 55 हजार रुपये नकद
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अनीस के खिलाफ शाहजहांपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं, दूसरे आरोपी नसीम खान के खिलाफ अलीगढ़, मथुरा और शाहजहांपुर जिलों में चोरी, आपराधिक गतिविधियों और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम के साथ हरपालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक दीपक कुमार तथा पुलिसकर्मी मोहित सिंह, कल्याण सिंह, राजाबाबू और प्रद्युम्न कटारिया शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: डीएम ने सीएचसी चौसार का किया औचक निरीक्षण
- Hardoi News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत
- Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’






