Hardoi News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद हरदोई में कुल 26,52,820 मतदाता दर्ज हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं का विवरण साझा करते हुए बताया कि जिले में कुल मतदाताओं में 14,50,919 पुरुष, 12,01,861 महिला और 40 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
मतदाता सूची से जुड़ी समस्या के लिए कंट्रोल रूम
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, हरदोई में जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। आम नागरिक इन टोल फ्री एवं संपर्क नंबरों पर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकते हैं।
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर:
- 1950 (टोल फ्री)
- 05852-234075
- 05852-297417
- 05852-297436
Voter Helpline App से भी मिलेगी मदद
मतदाता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए Voter Helpline App का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर ‘Book a Call With BLO’ टैब पर क्लिक करके अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों और ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करने की अपील की है।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi: हरदोई में चोरी का खुलासा
- Hardoi News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत
- Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’






