ड्राई रन में जिला महिला चिकित्सालय की 02 टीमों द्वारा 43 लोगो पर टीकाकरण का सांकेतिक ट्रायल किया गयाः-अविनाश कुमार
हरदोई, 05 जनवरी 2021ः-शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीन के ड्राईरन का जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने संयुक्त जिला महिला चिकित्सालय में पहॅुचकर चलाये जा रहे ड्राईरन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित डॉक्टरों, स्टाफ नर्स एवं डयूटी पर लगाये गये पुलिस कर्मियों से ट्रायल के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि इस ड्राईरन में पूरी सर्तकता बरती जाये तथा कही भी कोई कमी हो तो उसे अभी ठीक कर लिया जाये तथा सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखी जाएं।
पिहानी, मल्लावां एवं सांडी में वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है
उन्होेने बताया है कि आज जनपद में चलाये जा रहे ड्राईरन के अन्तर्गत महिला चिकित्सालय, 100 बेड, सीएचसी पिहानी, मल्लावां एवं साण्डी में कोरोना वैक्सीन ड्राईरन को सुव्यवस्थित ढ़ग से पूर्वा अभ्यास जा रहा है, ताकि इसमें आने वाली कमियों को ठीक किया जा सके। इस दौरान उन्होने प्रत्येक काउन्टर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित डॉक्टरों/लगायी गयी टीमों से विस्तृत जानकारी लेते हुए उचित दिशा निर्देश दिये। इस अभियान में जिला महिला चिकित्सालय की 02 टीमों द्वारा 43 लोगो को कोविड-19 के सांकेतिक टीकाकरण का ट्रायल किया गया

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साण्डी में किये जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राईरन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन का पूर्वा अभ्यास (सांकेतिक टीकाकरण) किया जा रहा है। उन्होने बताया है कि टीकाकरण के दौरान आने वाली कमियों को समयान्तर्गत पूरा कर लिया जायेगा ताकि इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला), एमओआईसी साण्डी सहित डॉ0 अमरजीत सिंह अजवानी, डॉ0 अनुज कटियार, डॉ0 सुबोध कुमार सिंह, डॉ0 शिवम गुप्ता, डॉ0 वीरेन्द्र कुमार चौधरी तथा स्टाफ नर्स एवं सम्बन्घित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







