पिहानी,हरदोई। स्थाई संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर के नेत्रत्व में शाहाबाद नगर पालिका में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारियों की जटिल समस्याओं के संबंध में माँग पत्र दिया गया।
मांगपत्र जिसमें,-ठेका कर्मचारियों के e.p.f ब्यौरा कर्मचारियों की वर्दी सहित अनेकानेक समस्याओं का जिक्र किया गया। पालिका में अधिशाषी अधिकारी की अनुपस्थिति में नगर पालिका कार्यालय में डाक में रिसीव काराया जिसमें जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जिला उपाध्यक्ष विजय वाल्मीकि,नगर अध्यक्ष दिलीप वाल्मीकि जी व कर्मचारीगण उपस्तिथ रहे।