HomeहरदोईHardoi News: हरदोई में दर्दनाक हादसा: बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में...

Hardoi News: हरदोई में दर्दनाक हादसा: बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित पिहानी चुंगी इलाके में मंगलवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोर ने घर की तीसरी मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे को फंदे से लटका देख मां सदमे में आ गईं और तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पिहानी चुंगी निवासी रामप्रकाश गुप्ता के 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में फांसी लगा ली। जब उसकी मां गीता गुप्ता (45) कमरे में पहुंचीं और बेटे को फंदे पर लटका देखा, तो वह गहरे सदमे में आ गईं। इसके बाद उन्होंने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

दो साल पहले बड़े बेटे ने भी की थी आत्महत्या

परिजनों ने बताया कि परिवार पहले भी एक बड़े सदमे से गुजर चुका है। करीब दो वर्ष पहले हिमांशु के बड़े भाई ने भी कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पड़ोसियों के अनुसार, बड़े बेटे की मौत के बाद हिमांशु ही परिवार का इकलौता बेटा बचा था। माता-पिता उसकी हर इच्छा पूरी करने का प्रयास करते थे। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना