हरदोई: जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में पसनेर के निकट ट्रैक्टर (tractor) से कुचल कर दो मजदूरों की मौत हो गई। कन्नौज जनपद के टिकुरियनपुरवा निवासी महेश (45) और फूल सिंह (43) ईंट भट्टे पर काम करते थे।
जिलाधिकारी (DM)ने चार एडीओ पंचायत का वेतन रोका
मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट भरकर पसनेर गांव गए थे। वापस जाते समय पसनेर के निकट अचानक सामने से एक वाहन के आ जाने पर चालक ने ट्रैक्टर (tractor) में ब्रेक लगा दिया। चालक के बगल की सीट पर बैठे महेश और फूल सिंह आगे गिर गए और ट्रैक्टर (tractor) के पहिए दोनों के ऊपर से निकल गए।
प्रगतिशील किसानों (Progressive farmers)को किया गया सम्मानित किया गया
मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







