होमहरदोईHardoi News: मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने फांसी लगा की...

Hardoi News: मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने फांसी लगा की आत्महत्या

spot_img

हरदोई: जिले के पाली क्षेत्र में पत्नी के मायके चले जाने से दुखी होकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पाली थाना क्षेत्र के नगरिया निवासी मुकेश मजदूरी करता था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी प्रभा के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को मुकेश और प्रभा के बीच झगड़ा हुआ था।

इसके बाद प्रभा अपने मायके चली गई।पत्नी के जाने के बाद मुकेश परेशान हो गया। उसने मोबाइल पर प्रभा से वापस आने की विनती भी की, लेकिन प्रभा वापस नही आई। इसके बाद मुकेश शुक्रवार देर शाम घर से चला गया। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक तालाब के पास शीशम के पेड़ से लटका मिला।

मृतक के परिवार में पत्नी और 8 माह का मासूम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील दत्त कौल ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : Hardoi News: युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें