होमआगरासिपाही ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली हुई मौत, जांच...

सिपाही ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

spot_img

आगरा: एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित अपने आवास में यातायात सिपाही कुबेर सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन जागे, तब उन्हें घटना का पता चला। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस के साथ ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बात की। घटना का कारण पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें : हरदोईः दीपक ने आत्महत्या नहीं, प्रेमिका के पिता ने गोली मारकर की थी हत्या, प्रेमिका सहित 4 गिरफ्तार 

घटना शुक्रवार तड़के करीब 4:00 बजे की है। सिपाही कुबेर सिंह पुलिस लाइन में यातायात पुलिस की क्रेन चलाते थे। कालिंदी विहार में परिवार सहित रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात को घर में एक बेटी, भतीजा, भतीजी और पत्नी मौजूद थे। सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई। इस पर सभी जाग गए और कुबेर सिंह के कमरे में पहुंचे। अंदर वह खून से लथपथ पड़े थे। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच की। 

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि सिपाही ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। गोली से उनका चेहरा उड़ गया। घर में अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला आत्महत्या का है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कारण पता किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Azam Khan: सपा नेता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें