Homeदेशअमेरिका की कैरोलिना को हराकर हर्षराज ने फहराया भारत का परचम

अमेरिका की कैरोलिना को हराकर हर्षराज ने फहराया भारत का परचम

हरदोई : सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र हर्षराज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन साइबर प्रतियोगिता में अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा कैरोलिना को हराकर हर्षराज ने फहराया भारत का परचम। इसमें साइंस से जुड़े सवाल पूछे गए थे।

हर्षराज सेंट जेवियर्स स्कूल हरदोई के कक्षा 11 के छात्र है। उन्होंने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा कैरोलिना को हराकर बहुत अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया है। हर्षराज के पिता हरिपाल व एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) राधेश्याम दीक्षित ने बताया कि इस कड़े मुकाबले में हर्षराज को विजयी घोषित किया। अगले चरण का मुकाबला फ्रांस, जापान, रूस आदि देशों के साथ है। शुक्रवार को नासा की ओर से ईमेल के माध्यम से इस सफलता की जानकारी मिलते ही हर्षराज को बधाई देने वालों का ताता लग गया। इष्ट मित्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्र की इस कामयाबी पर बधाई दी। छात्र हर्षराज ने शानदार जीत का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। हर्षराज के पिता हरिपाल सेल्स टैक्स कार्यालय सीतापुर में अपर सांख्यिकी अधिकारी हैं। बताया कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरों व नासा की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 12 स्थान प्राप्त किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए देश भर से 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया था।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना