Homeदेशउत्तर भारत में शीत लहर की दस्तक, कई जगहों पर बारिश का...

उत्तर भारत में शीत लहर की दस्तक, कई जगहों पर बारिश का अलर्ट

spot_img
spot_img

उत्तर भारत में शीत लहर की दस्तक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। कई जगहों पर शीत लहर चल रही है। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 6.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो 2003 के बाद से नवंबर के महीने में सबसे कम था। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 23 नवंबर से बारिश होने की संभावना है।

मैदानी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहेगा।राजस्थान के अधिकतर इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य के पहाड़ी इलाके माउंट आबू में रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें