होमदेशWorld's Best Cities for 2021 में दिल्ली 62वें स्थान पर

World’s Best Cities for 2021 में दिल्ली 62वें स्थान पर

spot_img

World’s Best Cities for 2021 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि विश्व के बेहतरीन शहरों में दिल्ली का स्थान 62 वें स्थान पर आया है, यह खुशी की बात है। इस सूची में भारत में सिर्फ दिल्ली को शामिल किया गया है। राजधानीवासियों के लिए यह गर्व की बात है, सभी दिल्लीवासियों को बधाई। यह राजधानी वासियों के लिए खुशखबरी है।

World’s Best Cities for 2021 रैंकिंग ने राजधानी दिल्ली को 62वां स्थान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी दिल्लीवासियों ने छह वर्ष काफी मेहनत की है जिसके बाद यह स्थान मिला है। दिल्ली में आए परिवर्तन को पूरा वि देख रहा है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि सभी दिल्लीवासियों को बधाई। पूर्व में दिल्ली का रैंक 81 था, अब इसमें सुधार हुआ है रैंकिंग ने राजधानी दिल्ली को 62वां स्थान आया है। यह दिल्लीवासियों के लिए गर्व की बात है। 

World’s best cities for 2021 रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली को इस सूची में 62वें स्थान पर रखा गया है। रेजोनेंस कंसल्टेंसी लिमिटेड (Resonance Consultancy Ltd) द्वारा की गई रैंकिंग ने राजधानी दिल्ली को 62वां स्थान दिया है, जिससे यह सूची में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय शहर बन गया है। 

इस रैंकिंग में 10 लाख से अधिक की आबादी के साथ दुनिया भर के 100 शहरों को रैंक दी गई है। रैंकिंग 25 फैक्टर्स पर आधारित है। जिसमें सोशल मीडिया हैशटैग, चेक-इन की संख्या, विविधता, (diversity) पर्यटक आकर्षण, (tourist attractions) और मौसम शामिल हैं। इसमें जुलाई में कोविड -19 संक्रमण, आय और बेरोजगारी जैसे कारक शामिल थे। 

मालूम हो कि यह रैंकिंग विश्व के 100 ऐसे शहरों को दी गई है जिनकी आबादी एक मिलियन से अधिक है। तमाम शहरों के स्थानीय निवासी और प्रवासियों द्वारा सांख्यिकीय प्रदर्शन और गुणात्मक मूल्यांकन को मिलाकर दिए गए अंकों के आधार पर यह रैंकिंग की गई है। इसमें लंदन को सबसे पहला स्थान मिला है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: न्यू यॉर्क और पेरिस हैं। इसके बाद मॉस्को और टोक्यो का नंबर है।

सभी शहरों का मूल्यांकन वहां की विविधता, मौसम, पार्कों और पर्यटकों के आकर्षण केंद्र की संख्या, सोशल मीडिया हैशटैग, चेक-इन और अन्य बिंदुओं के आधार पर किया गया है। इसके अलावा कई अन्य पैमाने भी इसमें शामिल किए गए थे। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें