होमदेशमंत्रिमंडल विस्तार: यूपी के 5 नेता बनेंगे मोदी कैबिनेट का हिस्सा

मंत्रिमंडल विस्तार: यूपी के 5 नेता बनेंगे मोदी कैबिनेट का हिस्सा

spot_img

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित पांच नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। मोदी कैबिनेट में यूपी से अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल और अजय मिश्रा शामिल किए गए हैं।

BJP ने घोषित किए ब्लाक प्रमुख पद के अधिकृत प्रत्याशी

वहीं, उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित पांच नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय हो गया है। मोदी कैबिनेट में यूपी से अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल और अजय मिश्रा शामिल किए गए हैं।

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर क्षेत्रीय नेताओं में रार बढ़ गई है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मोदी कैबिनेट में अपना दल की अनुप्रिया पटेल को जगह देने पर कहा कि जब अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है तो प्रवीण निषाद को क्यों नहीं?

सजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2018 में गोरखपुर में प्रवीण निषाद ने योगी आदित्यनाथ को हराया था। इसके बाद हम भाजपा के साथ आए जिससे भाजपा 40 सीटें जीतने में कामयाब रही। पंचायत चुनाव में हमने 160 सीटें जीती। अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह मिली है

इन 43 नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह

1.नारायण तातू राणे
2.सर्वानंद सोनोवाल
3.डॉ. वीरेंद्र कुमार
4.ज्योतिरादित्य सिंधिया 
5.रामचंदर प्रसाद सिंह
6.अश्विनी वैष्णव
7.पशुपति कुमार पारस
8.किरेन रिजिजु
9.राज कुमार सिंह
10.हरदीप सिंह पुरी
11.मनसुख मंडविया
12.भूपेंद्र यादव
13.पुरुषोत्तम रुपाला
14.जी किशन रेड्डी
15.अनुराग सिंह ठाकुर 
16.पंकज चौधरी
17.अनुप्रिया सिंह पटेल
18.सत्यपाल सिंह बघेल
19.राजीव चंद्रशेखर
20.शोभा करंदलाजे
21.भानु प्रताप सिंह वर्मा
22.दर्शना विक्रम जरदोश
23.मीनाक्षी लेखी
24.अन्नपूर्णा देवी
25.ए नारायणस्वामी
26.कौशल किशोर
27.अजय भट्ट
28.बीएल वर्मा
29.अजय कुमार
30.देवू सिंह चौहान
31.भगवंत खुबा
32.कपिल मोरेश्वर पाटील
33.प्रतिमा भौमिक
34.सुभाष सरका
35.भागवत किसनराव कराड 
36.राजकुमार राजन सिंह
37.विश्वेश्वर टुडू
38.भारती प्रवीन पवार
39.शांतनु सरकार
40.मुंजापारा महेंद्र भाई
41.जॉन बार्ला
42.एल मुरुगन
43.नीतीश प्रमाणिक

इन मंत्रियों से लिए गए इस्तीफे 

1. डॉक्टर हर्षवर्धन 
2. रमेश पोखरियाल निशंक
3. संतोष गंगवार
4. रविशंकर प्रसाद
5. बाबुल सुप्रियो
6. प्रकाश जावडेकर
7. सदानंद गौड़ा
8. रतन लाल कटारिया
9. प्रताप सारंगी
10. देबोश्री चौधरी
11 थावरचंद गहलोत

12. संजय धोत्रे

13. राव साहेब दानवे पाटिल

जानकारों का कहना है कि अगले साल उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कैबिनेट विस्तार में चुनावी राज्यों पर फोकस किया गया है.कैबिनेट में पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों का खास ध्यान रखा गया है.साथ ही मिशन 2024 के हिसाब से टीम को तैयार किया जा रहा है.

रोजगार सम्बधित ख़बरें

देश की हर नौकरी पर ,अब होगी आपकी नज़र
डाउनलोड करें Rojgar Alert

admin
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें