होमहरदोईBJP ने घोषित किए ब्लाक प्रमुख पद के अधिकृत प्रत्याशी

BJP ने घोषित किए ब्लाक प्रमुख पद के अधिकृत प्रत्याशी

spot_img

हरदोई। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए BJP ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बहुप्रतीक्षित सूची जारी होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर चल निकला। ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम जैसा माहौल भी चर्चा में रहा।

ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची me चार विधायकों के परिजनों को भी टिकट दिए गए

जनपद में कुल 19 विकास खंड हैं। सभी विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए आठ जुलाई को नामांकन और दस जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची का इंतजार मंगलवार देर शाम से ही हो रहा था। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व से सूची अनुमोदित होने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। भाजपा ने एक अनारक्षित सीट पर भी आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को टिकट दिया है। चार विधायकों के परिजनों को भी टिकट दिए गए हैं।

कहां से किसको मिला टिकट ब्लाक आरक्षण प्रत्याशी

  • अहिरोरी -अनारक्षित धर्मवीर सिंह पन्ने
  • कोथावां -अनारक्षित निर्भय वर्मा
  • पिहानी -अनारक्षित – मनोज सिंह
  • बिलग्राम – अनारक्षित – सतेंद्र सिंह मुन्ना
  • भरावन – अनारक्षित – पंकज शुक्ला
  • शाहाबाद – अनारक्षित – त्रिपुरेश मिश्रा
  • टोडरपुर – महिला – नीतू त्रिवेदी
  • बावन – महिला – शिवा सिंह
  • भरखनी – महिला – अंजू सिंह
  • सुरसा – अनुसूचित जाति विजय पाल
  • हरियावां अनुसूचित जाति राम दयाल
  • टड़ियावां अनुसूचित जाति रवि प्रकाश
  • बेंहदर अनुसूचित जाति महिला अक्सा देवी
  • कछौना अनुसूचित जाति महिला रामश्री
  • माधौगंज पिछड़ा वर्ग लौगश्री
  • सांडी पिछड़ा वर्ग अनिल राजपूत
  • हरपालपुर पिछड़ा वर्ग जितेंद्र राजपूत
  • संडीला पिछड़ा वर्ग महिला आरती गुप्ता
  • मल्लावां पिछड़ा वर्ग महिला डॉ. गीता

देश की हर नौकरी पर ,अब होगी आपकी नज़र
डाउनलोड करें Rojgar Alert

admin
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें