होमदेशलखीमपुर खीरी में बीजेपी को लगा बड़ा झटका: श्याम किशोर अवस्थी ने...

लखीमपुर खीरी में बीजेपी को लगा बड़ा झटका: श्याम किशोर अवस्थी ने दिया इस्तीफा, बसपा में हुए शामिल

spot_img

लखीमपुर खीरी: जिले के मोहम्मदी के रहने वाले अवध क्षेत्र की कार्य समिति के सदस्य श्याम किशोर अवस्थी ने बीजेपी का साथ छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है। कहा जा रहा है, बसपा धौरहरा से उन्हें अपना प्रत्याशी बना सकती है। आपको बता दें, बहुजन समाजवादी पार्टी को धौरहरा सीट के लिए ब्राह्मण चेहरे की ही तलाश है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में श्याम किशोर अवस्थी ने बताया है कि वह स्वेच्छा से भाजपा के सभी दायित्वों और जिम्मेदारियों का त्याग कर रहे हैं। त्यागपत्र भेजे जाने की सूचना मिलते ही भाजपा के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

बताया जा रहा है कि श्याम किशोर अवस्थी के एक सांसद से करीबी रिश्ते थे, लेकिन अनबन होने के बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बसपा जिलाध्यक्ष हेमराज वर्मा ने कहा कि श्याम किशोर अवस्थी का बसपा  में स्वागत है। उधर, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि उन्हें इस्तीफे की अभी जानकारी नहीं है। श्याम किशोर अवस्थी के इस्तीफे से राजनीतिक बाजार में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया हैं।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें