HomeदेशMansoon Update : यूपी बिहार दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश...

Mansoon Update : यूपी बिहार दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत में राहत लेकर आया। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मप्र समेत कई राज्यों में हुई वर्षा ने गर्मी से झुलस रहे लोगों को राहत दी। झमाझम बारिश से कृषि कार्यो में जुटे किसानों के चेहरे भी उम्मीद से खिल गए। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 27 जून तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने गुरुवार या शुक्रवार को मानसून की पहली बरसात होने की संभावना जताई थी। दिल्ली में शुक्रवार यानी आज भी मानसून की झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि एक सप्ताह तक वर्षा होते रहने की संभावना है। गर्मी से निजात मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी।

यूपी के इन जिलों में आज होगी बारिश

यूपी में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में झमाझम तो वाराणसी और आसपास के जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में बरसात होगी। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा महोबा, झांसी, उरई, बहराइच, अयोध्या और श्रावस्ती व पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की मजबूत स्थिति बने होने से पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बरसात हुई। मौसम विभाग के मुताबिक,अगले दो दिन तक राज्य में मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। आठ जिलों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज में वज्रपात और भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में आज सुबह भी झमाझम बरसात हो रही है। कई इलाकों में जलभराव की सूचना है। सायन-बांद्रा लिंक रोड पर भारी बारिश के बाद पानी भर गयास जिससे ट्रैफिक प्रभावित होने की सूचना है। कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बीएमसी ने सुबह 8 बजे के अपडेट में कहा कि शहर और उपनगरीय इलाकों में बहुत भारी से अत्‍यधिक भारी वर्षा हो सकती है। दोपहर पौने दो बजे के आसपास सवा 4 मीटर का हाई टाइड आने का अंदेशा जताया गया है।

Pradeep Pal
Pradeep Palhttps://hdibharat.com
प्रदीप पाल, पिछले छह सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं. बिजनेस के साथ ही राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और सरकारी योजनाओं की खबरों में ख़ास रूचि है.
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना