Homeक्राइमपंचायत चुनाव:मौजूदा प्रधानों को झटका : 25 दिसंबर की रात से खाता...

पंचायत चुनाव:मौजूदा प्रधानों को झटका : 25 दिसंबर की रात से खाता संचालन पर रोक, आदेश जारी

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर सरगर्मियां तेज हो गई है। वजह कि 25  दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। यही नही 25 दिसम्बर की अर्धरात्रि से प्रधानों  के खाते पर रोक भी लगा दी जाएगी। इस बाबत पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिया है। यह आदेश से मौजूदा ग्राम प्रधानों के लिए झटका माना जा रहा है क्योंकि इनकी मांग थी कि चुनाव तक इस पर रोक ना लगाया जाए इससे विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।  

23 दिसम्बर को जारी अपने आदेश में निदेशक ने जिलाधिकारियों को आदेशित किया है कि पंचम राज्य वित्त आयोग तथा 15वें वित्त आयोग से धनराशि के अंतरण पर 25 दिसम्बर की अर्धरात्रि के बाद संचालन पर रोक लगाने की अपेक्षा की गई है। आदेश के मुताविक सभी ग्राम पंचायतों के खाता को नियत तिथि के बाद तत्काल अनरजिस्टर्ड करने का आदेश दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी एडीओ को सौपी गयी है। साथ ही यह निर्देश दिया गया है उक्त तिथि के बाद शासन द्वारा नामित अधिकारी ही ग्राम पंचायतों के खाते का संचालन कर सकता है।

  पंचायत चुनाव के मद्देनजर निदेशक ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी ग्राम पंचायतों के प्रधानों द्वारा एफटीओ अप्रूव किया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सम्बंधित सचिव, बीडीओ और जिला पंचायटी राज अधिकारी की होगी।  

पंचायत चुनाव मतपत्रों से होगा

इस बार ग्राम प्रधान, ग्राम व क्षेत्र के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी कराया जाएगा। जो मतपत्र के सहारे कराया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव एक साथ और क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव अलग-अलग हुए थे।  ग्राम प्रधानों का कार्यकाल दिसंबर में,  कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी कार्यभार संभालेंगे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना