Homeक्राइमपिहानी: ABVP ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती...

पिहानी: ABVP ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई

मनीष सविता:पिहानी:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पिहानी ने दिनांक 2 अक्टूबर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर पिहानी नगर के साथ-साथ अलग अलग तीन स्थानों पर जयंती मनाई जिसमे सबसे पहले नगर पिहानी में नगर अध्यक्ष अनुराग शुक्ला जी ने महापुरुषों की प्रतिमा के सामने दीपप्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की नगर अध्यक्ष अनुराग शुक्ला जी ने बताया :-
महात्मा गांधी जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के एक तटीय शहर पोरबंदर में हुआ था। आपका पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी हैं। आप भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार थे, जिसके कारण आपको राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता हैं। महात्मा गांधी केवल एक देश के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवजाति के प्रेरणा स्रोत हैं। आपने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है; यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।

लाल बहादुर शास्त्री जी के लिए ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। अपनी सादगी के लिए चर्चित और कुशल नेतृत्व क्षमता के धनी शास्त्री जी की उनकी साफ-सुथरी छवि के कारण विपक्षी भी हमेशा सम्मान करते थे। अभावों में जीने के बावजूद उनके विचार बेहद उच्च थे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अनुराग शुक्ला,अभिषेक बाजपेई,मनीष सविता,रजत राठौर,अमोल राठौर,अभय बाजपेई,धीरज श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

दूसरा कार्यक्रम ग्राम बखरिया के प्राथमिक विद्यालय में नगर सह मंत्री विकास सिंह ने शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की मुख्य रूप से विकास सिंह,निखिलसिंह,अंकित,अमन,अरविंद, हिमांशू आदिमौजूद रहे।

IMG 20201002 WA0005

तीसरा कार्यक्रम ग्राम भरौना के प्रथमिक विद्यालय में नगर SFD प्रमुख ने शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की निर्भय मिश्रा, प्रदुमन राठौर, हरिओम मिश्रा, मनोज कुमार, वसीम खान, विमलेश कुमार राजपूत आदि मौजूद रहे।

IMG 20201002 WA0007
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना