पिहानी (हरदोई)। शादी से इनकार करने पर दिल्ली में किशोरी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी की तलाश में रविवार को ग्राम मझिया में छापा (raids) मारा। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया निवासी लईक दिल्ली में नौकरी करता था। दिल्ली के बवाना इलाके में उसकी एक किशोरी से बातचीत होती थी। उसका आना-जाना भी किशोरी के घर था।
यह भी पढ़ें :UPSSSC की परीक्षा के लिए पहले पास करना होगा PET, बदलाव को योगी सरकार की मंजूरी
इसके बाद किशोरी माता-पिता और छोटे भाई के साथ बेगमपुरा के भरत विहार इलाके में रहने लगी। उसके माता-पिता नौकरी करते हैं। लईक ने किशोरी से प्रेम का इजहार भी किया था। किशोरी इनकार कर रही थी। शुक्रवार की शाम लईक किशोरी के घर पहुंचा। घर में किशोरी के अलावा उसका भाई भी मौजूद था। भाई को किसी काम से बाहर भेजकर लईक किशोरी से शादी की बातचीत करने लगा, मना करने पर हथौड़ा मारकर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद घर में बाहर से ताला लगाकर जाने लगा। वापस आए भाई ने ताला लगाने का कारण पूछा तो कुछ बताए बिना चला गया। मां के पहुंचने पर ताला तोड़ा गया तो किशोरी खून से लथपथ पड़ी मिली।
सपा (SP)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को क्या बताया जानने के लिए पढ़ें
अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण दिल्ली पुलिस बेगमपुर इलाके में पूरी तरह सतर्क हो गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस का एक दस्ता पिहानी थाना क्षेत्र के मझिया गांव मेंछापा (raids) मारा। है। सर्विलांस के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है। पिहानी कोतवाली के एसआई कृष्णबली सिंह साथ में हैं।