होममनोरंजनBipasha Basu Pregnent: प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु! करण ग्रोवर के घर जल्द...

Bipasha Basu Pregnent: प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु! करण ग्रोवर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

spot_img

बॉलीवुड के गलियारों से इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण ग्रोवर की पत्नी बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। दोनों बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।

हालांकि अभी तक कपल ने इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द दोनों इस बात का एलान करने वाले हैं। बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस बेहद उत्साहित हैं । बता दें कि दोनों की शादी को छह साल हो चुके हैं और अब उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।

बिपाशा और करण की शादी अप्रैल 2016 में हुई थी। शादी के छह साल बाद भी दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और यही वजह है कि दोनों आइडियल कपल भी माने जाते हैं। करण और Bipasha फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग भी खूब पसंद करते हैं। माता-पिता बनने की बात को लेकर करण और बिपाशा दोनों ही बेहद उत्साहित हैं।

बिपाशा और करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात भूषण पटेल की फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में भी उनकी केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया था। साल 2015 में दोनों ने डेटिंग शुरू की और अगले साल शादी कर ली थी। 

पाशा और करण ने अभी प्रेग्नेंसी खबरों पर मुहर नहीं लगाई है, इसलिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 2015 के बाद बिपाशा स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। 2020 में उनको वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में देखा गया था। वहीं करण आखिरी बार सीरियल ‘कबूल है’ में नजर आए थे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें