भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के सदस्यों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में हर महीने होने वाली किसान पंचायत आयोजित की जिसमें किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर यूनियन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। किसानों का धान भी नहीं तौला जा रहा है ऐसी स्थिति में यदि सुनवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा
भारतीय किसान यूनियन के सदस्य हर महीने की 21 तारीख को किसान पंचायत आयोजित करके आने वाली समस्याओं पर मिलजुल कर बात करते हैं और अधिकारियों के सामने समस्याओं को रखा भी जाता है किसानों ने बताया कि 17 नवंबर को समाधान दिवस तहसील सदर में आयोजित हुआ था जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई थी उनका समाधान नहीं हुआ है । किसानों के बिके हुए धान का भुगतान अभी तक नहीं हुआ जो 31 अक्टूबर का मामला है। बाकी किसानों का धान भी नहीं तौला जा रहा है ऐसी स्थिति में यदि सुनवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा । इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में जानकारी लाई जाएगी। आगे के कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी।







