Homeहरदोईहरदोई: कार में लिफ्ट देकर बीस हजार की नगदी और मोबाइल की...

हरदोई: कार में लिफ्ट देकर बीस हजार की नगदी और मोबाइल की लूट


हरदोई : बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकाहा-और आट गांव के बीच में शनिवार सुबह लालपालपुर गांव निवासी महेश कुमार पुत्र राम गुलाम से चार अज्ञात लोगों ने कार में लिफ्ट देकर उनको मारपीटकर उनके पास से बीस हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिआ और पीड़ित को वहीं मार्ग किनारे उतार कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर निवासी महेश कुमार ने बताया का कपड़े का व्यापार करते हैं।जिसके चलते वह शनिवार तड़के कटरा शाहजहांपुर जा रहे थे।वह सुबज्ञ सात बजे के करीब हरदोई पिहानी चुंगी पहुंचे ।जहां पर उन्ह्हें एक अल्टो कार ने उन्हें कटरा जाने की बात कहते हुए लिफ्ट दे दी ,उनके अनुसार कार में चालक सहित चार लोग मौजूद थे।जब उनकी कार बेहटा गोकुल के सकाहा और आट के बीच पहुंची तो तीन युवकों ने उन्हें कार के अन्दर ही दबोच लिया और मारने पीटने लगे ,इसी बीच उन अज्ञात बदमाशों ने उनके पास से करीब बीस हजार की नगदी और उनका मोबाइल लूट लिया और उनके मार्ग किनारे उतार कर शहाबाद की ओर चले गए।

जिसके बाद पीड़ित बेहटा गोकुल थाने पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है।

देश की हर नौकरी की खबर आप तक सबसे पहले आपकी अपनी एप्प “रोजगार अलर्ट “पर

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना