Homeहरदोईखुशखबरी : गन्ना किसानों के बकाए 46 करोड़ रुपया का भुगतान

खुशखबरी : गन्ना किसानों के बकाए 46 करोड़ रुपया का भुगतान

किसानों के लिए खुशखबरी

किसानों के लिए खुशखबरी है। गत पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। जिले की तीनों चीनी मिलों ने किसानों के बकाया भुगतान के 46 करोड़ रुपये खातों में भेज दिए हैं। अब गत पेराई सत्र का कोई भुगतान जिले की चीनी मिलों में लंबित नहीं है।

जनपद में तीन चीनी मिलें लोनी, हरियावां और रुपापुर हैं स्थापित

जनपद में तीन चीनी मिलें स्थापित हैं। लोनी, हरियावां और रुपापुर चीनी मिल में जिले के एक लाख से अधिक किसान गन्ना बेचते हैं। नियम के मुताबिक गन्ना की तौल होने के 14 दिनों के अंदर भुगतान किसान के बैंक खाते में पहुंच जाना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है।
गत पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों को नहीं हो पाया था। राहत भरी खबर यह है कि तीनों चीनी मिलों ने 46 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में गुरुवार को भेज दिया है।


बीती 18 नवंबर को भी तीनों चीनी मिलों ने 24 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया था। कुल मिलाकर अब सभी किसानों का गत पेराई सत्र के गन्ना मूल्य का भुगतान हो गया है।


जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन ने बताया कि गुरुवार को गत पेराई सत्र का बकाया भुगतान जिले की तीनों चीनी मिलों ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि चालू पेराई सत्र के भी समयबद्ध भुगतान का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना