Homeहरदोईदो माह बाद चोरी की बाइक सहित दो गिरफ्तार

दो माह बाद चोरी की बाइक सहित दो गिरफ्तार

पिहानी,हरदोई। पिहानी रोड पर सिदौरिया मोड़ के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो माह पूर्व चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज रामकेवल तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से एक अवैध तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज रामकेवल तिवारी ने बताया कि सिदौरिया गांव की मोड़ के पास पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे इस दौरान पिहानी की ओर से बाइक से आ रहे कल्लू पुत्र परमेश्वरदीन निवासी गांव मगरापुर चेकिंग होते देख घबरा गया और मुड़कर कर जाने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया उसके पास जो मोटरसाइकिल थी उसका नंबर यूपी 30 ए आर 1224 था इसके कागज वह नही दिखा सका। पोर्टल पर डाल कर देखा तो गलत बताया फिर चेसिस नंबर द्वारा सही गाड़ी नंबर यूपी 30 ए आर 6809 सही मालूम होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर कल्लू ने बताया कि दो माह पहले वह संजीव कुमार निवासी गुलरहा से सल्लिया से लिफ्ट मागकर जहानीखेड़ा आ रहा था तभी जहानीखेड़ा में मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया संजीव विकलांग था इसलिए मैं मोटरसाइकिल लेकर चलने लगा और पेट्रोल डलवाकर गाड़ी ले भाग निकला।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना