पिहानी(हरदोई)। मनीष सविता
पालिका की बोर्ड बैठक में पंद्रहवें वित्त से प्राप्त हुए 90 लाख 48 हाजत 3 सौ सत्तर रुपयों से कस्बे की जर्जर सड़कों की रिपेयरिंग कराने का निर्णय सभी सभासदों की सहमति से लिया गया। लिपिक गोपाल अवस्थी ने बताया कि आई टी आई टी आई के निकट गौशाला निर्माण के टेंडर तो हुआ पर निर्माण कार्य नही हो सका। प्रशासक अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अगर इस पर किसी को किसी प्रकार का एतराज हो तो वह अपना दावा एक सप्ताह के अंदर पेश करे। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया का सही अनुपालन न करने की वजह से अंत्येष्टि स्थल का टेंडर दोबारा किया जाएगा। सभासद प्रतिनिधि विमलेश तिवारी द्वारा वार्ड नंबर 17 में तालाब पर अवैध रूप के कब्जे का मामलाभी उठाया गया जिसपर एसडीएम ने शीघ्र निस्तारित करने का आदेश दिया।सभासद अवधेश रस्तोगी ने मीरसराय के अपूर्ण पड़े सामुदायिक भवन को पूर्ण करने व नगरपालिका भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग की। सभासद राजीव गुप्ता ने पालिका में पहले से चल रहे पुस्तकायल को पुनः शुरू करने के साथ एक शिकायत केंद्र बनाने की बात कहीं जिससे जो लोग ऑनलाइन शिकायत नही कर सकते वह अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सके और उनका निस्तारण संतोष जनक किया जा सके। सभासद पूनम गुप्ता ने जनसमस्याओं को लेकर बात की उन्होंने पट्टेदार दुकानदारों के लिए आसानी से ऋण मुहैया कराने व बाल्मीकि कालोनी के पीछे के तालाब को भी सही कराने की मांग की ।







