Homeहरदोईमिशन शक्ति अभियान : 185 पर लगाया गया गुंडाएक्ट

मिशन शक्ति अभियान : 185 पर लगाया गया गुंडाएक्ट

हरदोई: मिशन शक्ति अभियान अब 21 अप्रैल तक चलेगा। वहीं एक नवंबर से अभियान के दूसरे चरण में शोहदों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 185 पर गुंडाएक्ट लगाया गया है।

मिशन शक्ति अभियान अब 21 अप्रैल तक चलेगा

पुलिस के मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण की 17 से 25 अक्टूबर तक शुरुआत हुई थी, फिर एक नवंबर से दूसरा चरण शुरू किया गया, जिसमें शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि दूसरे चरण में अभी तक 2070 स्थानों पर 8496 लोगों की चेकिग की गई, जिसमें 945 व्यक्तियों और 430 उनके अभिभावकों से शपथ पत्र भरवाए गए। वहीं 988 के खिलाफ शांति बनाए रखने की कार्रवाई हुई तो 666 का शांति भंग करने की कार्रवाई और 155 के खिलाफ मिनी गुंडाएक्ट, 64 के खिलाफ छेड़छाड़ और 180 पर गुंडाएक्ट लगाया गया। वहीं 608 के खिलाफ अन्य कार्रवाई की गई।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना