किसी जिम्मेदार अधिकारी के धरना प्रदर्शन में न पहुचने से नाराज किसानों से धरना प्रदर्शन को 4 तारीख तक बढ़ाने व 5 को जल सत्याग्रह करने की चेतावनी दी
भाकियू अवध संग़ठन के द्वारा विकास खंड पिहानी के ग्राम रसुलपुर गौशाला ,मनरेगा आवास ,शौचालय ,नाली खड़ंजा आदि विकास कार्यो में हुई अनदेखी को लेकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का एलान किया गया
धरना में शामिल हुए गांव व क्षेत्र के सैकड़ो किसानो को सम्बोधित करने पहुचे कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने कहा कि संग़ठन के द्वारा निरन्तर सरकार में बैठे भृष्टअधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है व पीड़ितों को न्याय दिलाया गया है उन्होंने ने विकास खंड पिहानी क्षेत्र के कई गांवों में सरकारी धन का जम कर दुरुपयोग किया गया है कहा कि गांव व विकास खंड के प्रत्येक गांवो में सरकारी धन के दुरूपयोग हो रहा है लेकिन आजतक किसानों को न्याय दिलाने के लिये एक बार भी शाषन प्रशासन के नुमाइंदे नही दिख रहे उन्होंने ने कहा कि ग्राम रसुलपुर बड़े स्तर पर घोटाला हो रहा है जिसके लिए न जाने कितनी बार प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कार्यवाही न होने के बाद आज धरना प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ा हैं
कार्यक्रम में पहुचे संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा आज किसान के साथ हो रहे अन्याय के विरुध्द एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की है उन्होंने ने कहा जब तक व्लाक तहसील में घुसबन दी जाए तब किसानों के कोई काम नही होता है जिसे दूर करने के लिए एक एक किसान को संघठित होना होगा
धरना प्रदर्शन में पहुचे किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि ग्राम रसुलपुर में हुए मनरेगा ,व आवास के लिए गए अवैध रूप के पैसों, शौचालयों व कूड़ादान,लाइट हैंडपंप रिबोर में हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा ,जिला प्रभारी दिलीप कनोजिया, ग्राम अध्यक्ष रामपाल,ब्लाक महामंत्री विजय तिवारी, ब्लाक सचिब वशीम खान,अमिताभ सिंह ,बबलू यादव, ब्लाक अध्यक्ष अतुल दीक्षित सीतापुर संग़ठन मंत्री संजीव शुक्ला के साथ सैकड़ो किसान माताएं बहने व किसान साथी मौजूद रहे







