Homeहरदोईरसोइयों के खाते में बकाया मानदेय भेजा

रसोइयों के खाते में बकाया मानदेय भेजा

रसोइयों के खाते में बीते कई महीनों का बकाया भुगतान भेज दिया गया है। इससे त्योहार के मौके पर आर्थिक संकट से निपटने में उन्हें राहत मिलेगी। रसोइयों ने त्योहार से पूर्व भुगतान पर खुशी जताई है।

जिला समन्वयक मिडेमील मयंक त्रिपाठी ने बताया कि प्राइमरी स्तर पर 1990 अनुसूचित जाति की रसोइयों को अगस्त व सितंबर, अन्य जाति की 5500 रसोइयों को मई से जुलाई तक का मानदेय भेजा गया है। वहीं उच्च प्राथमिक स्कूलों में काम करने वाली अनुसूचित जाति की 650 रसोइयों को अगस्त व सितंबर महीने का जबकि अन्य जाति की 2500 रसोइयों को अप्रैल, मई व जुलाई महीने का मानदेय उनके खाते में भेजा गया है। नगर क्षेत्र में 116 रसोइयों को अप्रैल, मई, जुलाई, अगस्त व सितंबर महीने का मानदेय भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मानदेय के रूप में बैंक खाते में भेजी गई है। रसोइयां बैंक जाकर धनराशि का आहरण कर सकती हैं। अवशेष बकाया का भुगतान भी जल्द किया जाएगा।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना