Homeहरदोईकिसानों की उचित मांग मानते हुए कानून में आवश्यक संसोधन करना चाहिए:...

किसानों की उचित मांग मानते हुए कानून में आवश्यक संसोधन करना चाहिए: श्याम प्रकाश

spot_img

मैं भी किसान और किसान पुत्र हूं: विधायक

विधायक बोले किसानों की उचित मांग मानते हुए कानून में आवश्यक संसोधन करना चाहिए अपनी बेबाक शैली के लिए मशहूर गोपामऊ विधानसभा से भाजपा विधायक ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा है कि मैं भी किसान और किसान पुत्र हूं। इसलिए किसानों के दर्द को समझता और एहसास करता हूँ। किसानों की उचित मांगे मानते हुए कानून में आवश्यक संसोधन करना चाहिए। मेरी निजी राय। जय भाजपा। विधायक की इस पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अफसरों की कार्यप्रणाली से लेकर भ्रष्टाचार तक के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने वाले गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश सोमवार शाम फिर सुर्खियों में आ गए। इस बार उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर चल रहे गतिरोध पर अपने फेसबुक अकाउंट पर टिप्पणी की है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें