होमहरदोईगांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक विभिन्न...

गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगेः-नगर मजिस्ट्रेट

spot_img

हरदोई: नगर मजिस्ट्रेट/सचिव, जंग बहादुर यादव, महात्मा गांधी जन कल्याण समिति हरदोई ने बताया है कि गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2021 से 06 अक्टूबर 2021 तक गांधी भवन में गांधी जयंती का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर 02 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे गांधी ग्रामोंद्योग, सूचना तथा पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा।

इससे पूर्व 02 अक्टूबर को 8ः50 बजे जिलाधिकारी द्वारा झंण्डा रोहण किया जायेगा। इसके उपरान्त प्रातः 9.00 बजे गांधी जी/शास्त्री जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण तथा इसके पश्चात सर्व धर्म प्रार्थना सभा व चरखा यज्ञ का आयोजन किया जायेगा तथा प्रातः 9ः30 बजे खादी ग्रामोंद्योग प्रदर्शनी तथा पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जायेगा।

इसके उपरान्त 11.00 बजे चित्रकला प्रतियोगिता, जूनियर वर्ग/सीनियर वर्ग-स्वस्थ्य भारत स्वच्छ भारत का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने बताया है कि 03 अक्टूबर 2021 को सायं 07 बजे स्वतंत्रता सग्रांम सेनानी स्व0 बाबू हरी बहादुर श्रीवास्तव की स्मृति मे सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जायेगा।

इसी प्रकार 04 अक्टूबर 2021 को अपरान्ह 03.00 बजे प्रश्न मंच (सामान्य ज्ञान) प्रतियोगिता जूनियर/सीनियर का आयोजन किया जायेगा। 05.00 अक्टूबर 2021 को अपरान्ह 03.00 बजे निबन्ध प्रतियोगिता जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग की आयोजित की जायेगी जिसका विषय होगा राष्ट्र निर्माण एवं युवा शक्ति, तथा 06 अक्टूबर 2021 को अपरान्ह 02.00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, लोक गीत, जूनियर/सीनियर वर्ग एकल ग्रुप गैर फिल्मी होेगे तथा सायं 4ः30 बजे पुरूस्कार वितरण का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :

ताजा तरीन ख़बरों के लिए HDI Bharat News App डाउनलोड करें
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें